Tak Taki

Lyrics
टकटकी निहारूँ रे टकटकी निहारूँ रे बाट तकूँ तेरी रास्ता सवारूँ रे राह देखूँ तेरी रिश्ता है मुझसे सच्चा तेरा फिर भी क्यूँ डर जाए मन ये मेरा नैन बिछे राह सजी अब आजा द्वारे पे अब ना कर देरी आजा रे टकटकी निहारूँ रे हर आहट कान धरूँ अब आए तब आए फूलों की हर क्यारी किलकारी से गाए जानती हूँ आएगा तू खुशियाँ बरसाएगा तू फिर भी क्यूँ सहमा है ये सवेरा रिश्ता है मुझसे सच्चा तेरा फिर भी क्यूँ डर जाए मान ये मेरा नैन बिछे राह सजी सूरज के संग क्यूँ है रात अंधेरी आजा रे चंदा में छवि तेरी मुझको दिख जाए तेरा ही सन्देसा एक हवा भी लाए सब कुछ धुला धुला है आसमाँ खुला खुला है फिर भी क्यूँ इक बादल डाले है डेरा रिश्ता है मुझसे सच्चा तेरा फिर भी क्यूँ डर जाए मन ये मेरा नैन बिछे राह सजी हो तुझसे जुड़ी है अब साँसें भी मेरी आजा रे...
Rate this song
0/5.0 - 0 Ratings
Loading comments...
Credits
- Writers
- Prasoon Joshi