Main Shair To Nahin

Lyrics
मैं शायर तो नहीं मैं शायर तो नहीं मगर ऐ हसीं जब से देखा मैंने तुझ को मुझ को शायरी आ गई मैं शायर तो नहीं मगर ऐ हसीं जब से देखा मैंने तुझ को मुझ को शायरी आ गई मैं आशिक तो नहीं मगर ऐ हसीं जब से देखा मैंने तुझ को मुझ को आशिक़ी आ गई प्यार का नाम मैंने सुना था मगर प्यार क्या है ये मुझको नहीं थी खबर प्यार का नाम मैंने सुना था मगर प्यार क्या है ये मुझको नहीं थी खबर मैं तो उलझा रहा उलझनों की तरह दोस्तों में रहा दुश्मनों की तरह मैं दुश्मन तो नहीं मैं दुश्मन तो नहीं मगर ऐ हसीं जब से देखा मैंने तुझ को मुझ को दोस्ती आ गई मैं शायर तो नहीं सोचता हूँ अगर मैं दुआ मांगता हाथ अपने उठाकर मैं क्या मांगता सोचता हूँ अगर मैं दुआ मांगता हाथ अपने उठाकर मैं क्या मांगता जब से तुझ से मुहब्बत मैं करने लगा तब से ऐसे इबादत मैं करने लगा मैं क़ाफ़िर तो नहीं मैं क़ाफ़िर तो नहीं मगर ऐ हसीं जब से देखा मैंने तुझ को मुझ को बंदगी आ गई मैं शायर तो नहीं मगर ऐ हसीं जब से देखा मैंने तुझ को मुझ को शायरी आ गई मैं शायर तो नहीं
Rate this song
0/5.0 - 0 Ratings
Loading comments...
Credits
- Writers
- Shailender Singh