Mera Joota Hai Japani

Album cover art for "Mera Joota Hai Japani" by Mukesh

Mukesh - Pop, Bollywood

Mera Joota Hai Japani

0 Plays

Duration: 3:43

View ArtistView Album

Lyrics

Language:

[Mukesh "Mera Joota Hai Japani" के बोल] [Chorus] मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी मेरा जूता है जापानी [Verse 1] निकल पड़े हैं खुली सड़क पर अपना सीना ताने मंज़िल कहाँ-कहाँ रुकना है ऊपर वाला जाने ऊपर वाला जाने [Pre-Chorus] बढ़ते जायें हम सैलानी, जैसे एक दरिया तूफ़ानी [Chorus] सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी मेरा जूता है जापानी [Verse 2] ऊपर नीचे, नीचे ऊपर लहर चले जीवन की लहर चले जीवन की नादाँ हैं जो बैठ किनारे पूछें राह वतन की पूछें राह वतन की [Pre-Chorus] चलना जीवन की कहानी, रुकना मौत की निशानी [Chorus] सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी मेरा जूता है जापानी [Verse 3] होंगे राजे राजकुँवर हम बिगड़े दिल शहज़ादे बिगड़े दिल शहज़ादे हम सिंहासन पर जा बैठे जब जब करें इरादे जब जब करें इरादे [Pre-Chorus] सूरत है जानी पहचानी, दुनिया वालों को हैरानी [Chorus] सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी मेरा जूता है जापानी

Rate this song

Rate this song

0/5.0 - 0 Ratings

5
0.0% (0)
4
0.0% (0)
3
0.0% (0)
2
0.0% (0)
1
0.0% (0)

Loading comments...

Credits

Writers
  • Shailendra