Wahan Kaun Hai Tera Musafir

Lyrics
[Intro] वहाँ कौन है तेरा? मुसाफ़िर, जायेगा कहाँ? दम ले-ले घड़ी भर ये छैयां पायेगा कहाँ? वहाँ कौन है तेरा? मुसाफ़िर, जायेगा कहाँ? वहाँ कौन है तेरा? [Verse 1] बीत गये दिन, प्यार के पलछिन सपना बनी वो रातें भूल गये वो, तू भी भुला दे प्यार की वो मुलाक़ातें प्यार की वो मुलाक़ातें [Pre-Chorus] सब दूर अन्धेरा सब दूर अन्धेरा मुसाफ़िर, जायेगा कहाँ? [Chorus] दम ले-ले, दम ले-ले दम ले-ले घड़ी भर ये छैयां पायेगा कहाँ? वहाँ कौन है तेरा? [Verse 2] कोइ भी तेरी राह न देखे नैन बिछाये ना कोई दर्द से तेरे कोई न तड़पा आँख किसी की ना रोयी आँख किसी की ना रोयी [Pre-Chorus] कहे किसको तू मेरा कहे किसको तू मेरा मुसाफ़िर, जायेगा कहाँ? [Chorus] दम ले-ले घड़ी भर ये छैयां पायेगा कहाँ? वहाँ कौन है तेरा? [Refrain] हो, मुसाफिर, तू जाएगा कहाँ? [Verse 3] कहते हैं ज्ञानी, "दुनिया है फ़ानी" पानी पे लिखी लिखाई है सबकी देखी, है सबकी जानी हाथ किसी के न आयी हाथ किसी के न आयी [Pre-Chorus] कुछ तेरा ना मेरा कुछ तेरा ना मेरा मुसाफ़िर, जायेगा कहाँ? [Chorus] दम ले-ले, दम ले-ले दम ले-ले घड़ी भर ये छैयां पायेगा कहाँ? वहाँ कौन है तेरा?
Rate this song
0/5.0 - 0 Ratings
Loading comments...
Credits
- Writers
- Shailendra