Intezaar

Lyrics
[Intro] काले घनेरे अँधेरे जो हैं रस्ता जो देते सवेरे को हैं ज़रा सा और करना सबर आने जो वाली सहर [Verse 1] सपने ये तेरे या मेरे जो हैं पलकों पे डाले ये डेरे जो हैं लोरी सुना देते ख़बर आने ये वाली सहर [Chorus] इंतज़ार और तमन्ना हर क़दम वो साथ चले साँझ से उभरती सुबह में जाके वो घुल-मिल गए इंतज़ार तू मेरा करना [Verse 2] इतने दिनों से कहानी जो है होंठों पे बैठी, सुनानी जो है है ये बड़ी ही बे-सबर महफ़िल जो आई नज़र [Chorus] इंतज़ार और तमन्ना हर क़दम वो साथ चले साँझ से उभरती सुबह में जाके वो घुल-मिल गए [Verse 3] पेड़ों पे टाँगे ये झूले जो हैं अब ना समाते, ये फ़ूले जो हैं मौसम का है ही ये असर लौटा कोई जो है घर [Chorus] इंतज़ार और तमन्ना हर क़दम साथ चले साँझ से उभरती सुबह में जाके वो घुल-मिल गए [Outro] समंदर को क्या बताना गहरा कितना जाना मोहब्बत का ये तराना समझा बस अनजाना
Rate this song
0/5.0 - 0 Ratings
Loading comments...
Credits
- Writers
- IP Singh
- Lucky Ali