Aap Ki Nazron Ne Samjha

Lata Mangeshkar - Pop, Indian Classical
Aap Ki Nazron Ne Samjha
185K Plays
Duration: 3:55
Lyrics
[Chorus] आप की नज़रों ने समझा प्यार के क़ाबिल मुझे दिल की ऐ धड़कन, ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे आप की नज़रों ने समझा... [Instrumental-break] [Verse 1] जी, हमें मंज़ूर है आप का ये फ़ैसला जी, हमें मंज़ूर है आप का ये फ़ैसला कह रही है हर नज़र, "बंदा-पर्वर, शुक्रिया" [Chorus] हँस के अपनी ज़िन्दगी में कर लिया शामिल मुझे दिल की ऐ धड़कन, ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे आप की नज़रों ने समझा... [Verse 2] आप की मंज़िल हूँ मैं, मेरी मंज़िल आप हैं आप की मंज़िल हूँ मैं, मेरी मंज़िल आप हैं क्यूँ मैं तूफ़ाँ से डरूँ? मेरे साहिल आप हैं [Chorus] कोई तूफ़ानों से कह दे, मिल गया साहिल मुझे दिल की ऐ धड़कन, ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे आप की नज़रों ने समझा... [Instrumental-break] [Verse 3] पड़ गई दिल पर मेरे आपकी परछाईयाँ पड़ गई दिल पर मेरे आपकी परछाईयाँ हर तरफ बजने लगीं सैकड़ों शहनाईयां [Chorus] दो जहाँ की आज ख़ुशियाँ हो गईं हासिल मुझे आप की नज़रों ने समझा प्यार के क़ाबिल मुझे दिल की ऐ धड़कन, ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे आप की नज़रों ने समझा...
Rate this song
0/5.0 - 0 Ratings
Loading comments...
Credits
- Writers
- Raja Mehdi Ali Khan