Aa Jao Meri Tamanna

Lyrics
[Intro] थोड़ा ठहर, थोड़ा ठहर सुन ले ज़रा, सुन ले ज़रा दिल कह रहा, दिल कह रहा दे ना सज़ा यूँ बेवजह [Pre-Chorus] रूठ कर मुझसे ना जा अभी भूल कर शिकवा, गिला सभी प्यार का [Chorus] आ जाओ मेरी तमन्ना, मेरी तमन्ना बाँहों में आओ कि हो ना पाएँ जुदा हम, पाएँ जुदा हम ऐसे मुझमें समाओ, समाओ [Verse] हर घड़ी लग रही तेरी कमी ले चली किस गली ये ज़िंदगी है पता, लापता हूँ प्यार में अनकही, अनसुनी चाहत जगी [Pre-Chorus] जो हुआ, पहले हुआ नहीं आज तुम कर लो ज़रा यक़ीं प्यार का [Chorus] आ जाओ मेरी तमन्ना, मेरी तमन्ना बाँहों में आओ कि हो ना पाएँ जुदा हम, पाएँ जुदा हम ऐसे मुझमें समाओ [Verse] रुत जवाँ, दिल जवाँ, हसरत जवाँ तू है तो ये भी हैं सारे जवाँ वो नगर, वो डगर होगी हसीं तू मिले प्यार से मुझको जहाँ [Pre-Chorus] "पाना है तुझको," ये दिल कहे हर घड़ी अब तो नशा रहे प्यार का [Chorus] आ जाओ मेरी तमन्ना, मेरी तमन्ना बाँहों में आओ कि हो ना पाएँ जुदा हम, पाएँ जुदा हम ऐसे मुझमें समाओ
Rate this song
0/5.0 - 0 Ratings
Loading comments...
Credits
- Writers
- Irshad Kamil