Jaane Woh Kaise Log The

Lyrics
[Intro] जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला हमने तो जब कलियाँ माँगी काँटों का हार मिला जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला हमने तो जब कलियाँ माँगी काँटों का हार मिला [Verse 1] खुशियों की मंज़िल ढूँढी तो ग़म की गर्द मिली खुशियों की मंज़िल ढूँढी तो ग़म की गर्द मिली चाहत के नग़मे चाहे तो आहें सर्द मिली दिल के बोझ को दूना कर गया जो ग़मखार मिला [Chorus] हमने तो जब कलियाँ माँगी काँटों का हार मिला जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला [Verse 2] बिछड़ गया, बिछड़ गया... बिछड़ गया हर साथी देकर पल दो पल का साथ किसको फ़ुरसत है जो थामे दीवानों का हाथ हमको अपना साया तक अक्सर बेज़ार मिला [Chorus] हमने तो जब कलियाँ माँगी काँटों का हार मिला जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला [Verse 3] इसको ही जीना कहते हैं तो यूँ ही जी लेंगे इसको ही जीना कहते हैं तो यूँ ही जी लेंगे उफ़ न करेंगे लब सी लेंगे आँसू पी लेंगे ग़म से अब घबराना कैसा, ग़म सौ बार मिला [Chorus] हमने तो जब कलियाँ माँगी काँटों का हार मिला जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला
Rate this song
0/5.0 - 0 Ratings
Loading comments...
Credits
- Writers
- Sahir Ludhianvi