Jaavedaan Hai

Lyrics
करता हूँ तुझमें दिन गुज़र मैं करता हूँ तुझमें शब बशर करता हूँ तुझमें ही सहर में जीता हूँ तुझको देखकर दिल तेरे बिन ठहरा सा है तू धड़कनों का है सफ़र काँटों भरा हर रास्ता फूलों की है तू रहगुज़र जावेदाँ है, इश्क़ तुझसे जावेदाँ है जान-ओ-दिल के दरमियाँ है, दरमियाँ तू, हाँ जावेदाँ है, इश्क़ तुझसे जावेदाँ है तुझमें ही दिल उड़ रहा है, आसमाँ तू, हाँ साथ तेरा जब से है मुझको मिला वक़्त की शाखों पे हैं हर पल खिला ज़िन्दगी से अब नहीं कोई गिला जितना है तू, उतना हूँ मैं ना कुछ ज़्यादा, ना हूँ कम तुझसे शुरू होता हूँ मैं होता हूँ तुझपे ही ख़तम जावेदाँ है, इश्क़ तुझसे जावेदाँ है जान-ओ-दिल के दरमियाँ है, दरमियाँ तू, हाँ जावेदाँ है, इश्क़ तुझसे जावेदाँ है तुझमें ही दिल उड़ रहा है, आसमाँ तू, हाँ मैंने तुझको इस तरह से है जिया आंधियों में जैसे जलता है दीया इश्क़ से हर फ़ासलें को तय किया जो थे जुदा, हमसे खफ़ा लमहें वो सारे कट गएँ तुम मिल गए बनके सुबह जो थे अँधेरे हट गएँ जावेदाँ है, इश्क़ तुझसे जावेदाँ है जान-ओ-दिल के दरमियाँ है, दरमियाँ तू, हाँ जावेदाँ है, इश्क़ तुझसे जावेदाँ है तुझमें ही दिल उड़ रहा है, आसमाँ तू, हाँ दरमियाँ तू आसमाँ तू, हाँ
Rate this song
0/5.0 - 0 Ratings
Loading comments...
Credits
- Writers
- Shakeel Azmi