Sapna Jahan

Album cover art for "Sapna Jahan" by Ajay-Atul

Ajay-Atul - R&B, Duet

Sapna Jahan

78.2K Plays

Duration: 5:42

View ArtistView Album

Lyrics

Language:

[Sonu Nigam & Neeti Mohan "Sapna Jahan" के बोल] [Intro] सपना जहाँ दस्तक ना दे चौखट थी वो आँखें मेरी बातों से थी तादाद में ख़ामोशियाँ ज़्यादा मेरी [Pre-Chorus] जब से पड़े तेरे क़दम चलने लगी दुनिया मेरी [Chorus] मेरे दिल में जगह ख़ुदा की ख़ाली थी देखा वहाँ पे आज तेरा चेहरा है मैं भटकता हुआ सा एक बादल हूँ जो तेरे आसमाँ पे आ के ठहरा है [Verse] तू रूह है तो मैं काया बनूँ ता-उम्र मैं तेरा साया बनूँ कह दे तो बन जाऊँ बैराग मैं कह दे तो मैं तेरी माया बनूँ [Pre-Chorus] तू साज़ है, मैं रागिनी तू रात है, मैं चाँदनी [Chorus] मेरे दिल में जगह ख़ुदा की ख़ाली थी देखा वहाँ पे आज तेरा चेहरा है मैं भटकता हुआ सा एक बादल हूँ जो तेरे आसमाँ पे आ के ठहरा है [Verse] हम पे सितारों का एहसान हो पूरा अधूरा हर अरमान हो एक-दूसरे से जो बाँधे हमें बाँहों में नन्ही सी एक जान हो [Pre-Chorus] आबाद हो छोटा सा घर लग ना सके किसी की नज़र [Chorus] मेरे दिल में जगह ख़ुदा की ख़ाली थी देखा वहाँ पे आज तेरा चेहरा है मैं भटकता हुआ सा एक बादल हूँ जो तेरे आसमाँ पे आ के ठहरा है

Rate this song

Rate this song

0/5.0 - 0 Ratings

5
0.0% (0)
4
0.0% (0)
3
0.0% (0)
2
0.0% (0)
1
0.0% (0)

Loading comments...

Credits

Writers
  • Amitabh Bhattacharya