Sapna Hai Sach Hai

Album cover art for "Sapna Hai Sach Hai" by Abhay Jodhpurkar

Abhay Jodhpurkar - R&B, हिंदी (Hindi)

Sapna Hai Sach Hai

0 Plays

View ArtistView Album

Lyrics

Language:

सपना है, सच है, कि जादू है या जाने क्या है बहता समय एक पल को यहीं थम गया है लगता है, था लिखा, तू है मेरे लिए और मुझे भी तेरा होना ही था कितने दिन था ये मंतर सा जीना हर पल था दूभर सा कल जीवन था सूना-सूना सुख का बादल अब है बरसा जैसे पंछी अंबर पाए जैसे नदिया सागर पाए ऐसे मैने तुमको पाया जैसे राधा गिरधर पाए लगता है, था लिखा, तू है मेरे लिए और मुझे भी तेरा होना ही था जागी आशा कब की सोई तुम हो मैं हूँ, और ना कोई दूर कहीं पर अपना हो घर, सोचूँ मैं ये खोई-खोई कहने को जो मेरा मन है अब वो तेरा सिंघासन तेरा पहरा इन साँसों पर तेरी जोगन ये धड़कन है लगता है, था लिखा, तू है मेरे लिए और मुझे भी तेरा होना ही था

Rate this song

Rate this song

0/5.0 - 0 Ratings

5
0.0% (0)
4
0.0% (0)
3
0.0% (0)
2
0.0% (0)
1
0.0% (0)

Loading comments...

Credits

Writers
  • Javed Akhtar